Site icon Yashbharat.com

डॉक्टर बनने जा रहे 62 छात्रों को जॉर्जिया ने एयरपोर्ट से भारत लौटाया

Medical Student Deported

नई दिल्‍ली। मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारत से गए लगभग 62 छात्रों को जॉर्जिया एयरपोर्ट से वापस लौटा देने का मामला सामने आया है. इनमें से भोपाल, इंदौर और सेंधवा सहित मध्य प्रदेश के 9 छात्र-छात्राएं हैं. विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि जॉर्जिया एयरपोर्ट पर उनके साथ बदसलूकी की गई. इस मामले को लेकर परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से शिकायत भी की है.

जानकारी के अनुसार, भारत से 62 स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए 8 अप्रैल को जॉर्जिया गए थे. जहां छात्रों को जॉर्जिया के एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया. मेडिकल छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें एयरपोर्ट पर जमीन पर बैठा दिया गया. पानी पीने और बाथरूम की इजाजत भी नहीं दी गई. एयरपोर्ट में घंटों बैठने के बाद उन्हें वापस भारत भेज दिया गया. छात्रों का कहना था कि पासपोर्ट भी एयर अरेबिया के विमान स्टाफ को यह कहकर दिया कि दिल्ली उतारने के बाद उन्हें दिया जाए.

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचकर भी पासपोर्ट वापस लेने के लिए छात्र-छात्राओं को सुबह से शाम तक जद्दोजहद करनी पड़ी. बच्चों के साथ हुए ऐसे सलूक से खफा इंदौर के छात्र-छात्राओं के परिजनों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया. इस पर मंत्री ने आश्वासन भी दिया कि भारतीय दूतावास मामले को देख रहा है. मंगलवार शाम दिल्ली में पहले मौजूद परिजन विदेश मंत्रालय गए और इस मामले की शिकायत भी की.

Exit mobile version