आशीष शुक्ला…
जबलपुर यशभारत। जबलपुर से बड़ी खबर मिल रही है सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विक्टोरिया अस्पताल का डॉक्टर और सिविल सर्जन का ड्राइवर पिछले मंगलवार से इलाज करा रहा था, लेकिन स्वास्थ्य पर सुधार नही होने से जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
यहां पर काम करने वाले लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए है लेकिन जैसे ही पता चला डॉक्टर विक्टोरिया हॉस्पिटल से काफी दूर निवास करते हैं तब कर्मचारियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

