Site icon Yashbharat.com

ठिठुरन से रिक्शा चालक की मौत

गरीब नवाज कमेटी ने कराया अंतिम संस्कार
जबलपुर,यभाप्र। सर्दी का सितम अब लोगों की जानपर भारी पडऩे लगा है। आज दूसरे दिन एक रिक्शा चालक की ठंड लगने से मौत हो गई। इस बारे में सेवाभावी कार्यों में लगी गरीबनवाज कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद इनायत अली ने बताया कि उन्हें आटो चालक ने खबर दी थी कि सदर पेंटिनाका चौक में एक व्यक्ति का शव पड़ा हमने वहीं जाकर देखा तो शव ठंड से अकड़ा मिला। सैय्यद इनायत अली ने थाना गोरा बाजार पुलिस को इसकी खबर दी। कमेटी के सदस्यों एवं पुलिस द्वारा पता किया गया तो जानकारी मिली के मृतक का नाम बिहारी गोंड ठाकुर है उम्र 60 वर्ष जो रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था । दूसरे रिक्शा चालकों से पता चला कि मृतक का एक पुत्र है जिसका नाम दीपक गोंड ठाकुर है जो कि ग्वारीघाट में चाय की दुकान में काम करता है और घाट पर ही सोता है। जब दीपक से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह अंतिम संस्कार कराने में असमर्थ है। जिसके बाद गरीब नवाज कमेटी द्वारा दीपक ठाकुर के हाथों से ग्वारीघाट मुक्ति धाम में बिहारी गोंड का अंतिम संस्कार कराया । इस मौके पर रियाज अली,मो इमरान,अज्जू भाई जफर,राशिद पठान,दीपक निगम मौजूद रहे।

Exit mobile version