Site icon Yashbharat.com

ट्रेन की चपेट नें आने से 2 बुजुर्ग महिलाओं की मौत

टीकमगढ़: टेहरका रेलवे स्टेशन की रेलवे लाइन पर दो बुजुर्ग महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय पम्मी बाई और 60 वर्षीय रज्जू, उत्तर प्रदेश टेहरका से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जिखनगांव में दवाई लेने आई थी। ट्रेन भरी होने के कारण महिलाओं ने वापिस जाना सुरक्षित न समझा। उन्हें रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी।

सुबह करीब 4:30 बजे महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। महिलाएं रेलवे लाइन की तरफ भागी, लेकिन स्टोपेज वहां न होने से ट्रेन नहीं रूकी। दोनों ट्रेन की चपेट में आ गई। स्टेशन मास्टर द्वारा टेहरका थाने में सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दे दी गई।

Exit mobile version