Site icon Yashbharat.com

टीचर ने मानसिक विक्षिप्त बच्चों से क्लास में किया सैक्स, वीडियो भी बनाया

वॉशिंगटनः अमरीका में एक अध्यपिका द्वारा शर्मनाक हरकत करने का खुलासा हुआ है। इस अध्यापिका पर स्कूल में मानसिक विक्षिप्त नाबालिग छात्रों से  सैक्स करने का आरोप लगा है। आरोपी अध्यापिका 2 बच्चों की मां है और उसके खिलाफ पीड़ितों को घर वालों ने पुलिस में शिकायत दी है।

मामला न्यू जर्सी में मैपलवुड स्थित कोलंबिया हाई स्कूल से जुड़ा हुआ है। 38 वर्षीय निकोल डुफाल्ट यहां पर पढ़ाती हैं। स्कूल में पढ़ने वाले कुछ बच्चों के घर वालों ने दावा किया है कि निकोल डुफाल्ट उनके 14 से 15 साल के बच्चों के साथ क्लासरूम और अपनी कार के भीतर शारीरिक संबंध बनाती थी।

बच्चों के साथ संबंध बनाने के दौरान उसने घटना का वीडियो भी बना लिया था। यह भी आरोप है कि पीड़ित बच्चों में से एक के साथ उसने पांच बार क्लासरूम में संबंध बनाए थे। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने उसके खिलाफ तीन मुकमदे दर्ज कराए हैं और मुआवजे व अन्य क्षति के लिए तकरीबन 6 करोड़ की मांग की है

Exit mobile version