Saturday, May 16, 2026
Latest:
राष्ट्रीय

टीचरों को पुजारियों की ट्रेनिंग देना चाहती है हरियाणा सरकार, विरोध करने वालों को थमाया नोटिस!

हरियाणा सरकार ने शिक्षकों के लिए एक बेहद ही अनोखा आदेश दिया है। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने शिक्षकों को पुजारियों की ट्रेनिंग लेने का आदेश दिया है। सरकार चाहती है कि यमुनानगर जिले में स्थित कपाल मोचन मंदिर में लगने वाले मेले के दौरान शिक्षक पुजारियों की तरह भगवान की पूजा करें और प्रसाद भी बाटें। टाइम्स नाउ के मुताबिक सरकार की ओर से दिए गए इस अनोखे आदेश को कई टीचर्स ने मानने से इनकार किया है। जिन शिक्षकों ने सरकार के आदेश का पालन करने से मना किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने कारण बताओ नोटिस भेजा है।

पुजारियों की ट्रेनिंग लेने आदेश की आलोचना करने वाले शिक्षकों का कहना है कि सरकार के मुताबिक छात्रों को पढ़ाई से ज्यादा जरूरी पुजारी की ट्रेनिंग लेना है, राज्य में शिक्षा का स्तर और भी गिरता जा रहा है। हरियाणा में शिक्षकों का एक हिस्सा सरकार के इस आदेश से खासा नाजार है और इसका लगातार विरोध भी किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply