Latest

टीएन शेषन के निधन की खबर झूठी, पत्नी का हुआ है देहांत

नई दिल्ली। देश में चुनाव सुधारों का चेहरा कहे जाने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के निधन की अफवाह अचानक सोशल मीडिया पर तैरने लगी। इसके बाद कई लोगों ने तो उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि भी दे डाली। हालांकि सही खबर यह है कि टीएन शेष का नहीं बल्कि उनकी पत्नी जयलक्ष्मी का देहांत हुआ है। शनिवार को जयलक्ष्मी का देहांत हुआ था। इसके बाद कई लोगों ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि वह पूरी तरह से सही हैं। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले कई लोगों ने माफी मांग ली।

63575554

1955 बैच के आईएएस अधिकारी रहे टीएन शेषन 1990-96 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे। देश के 10 चुनाव आयुक्त के तौर पर उन्हें कई सुधारों का श्रेय दिया जाता है। वह बीते कुछ दिनों से अपनी पत्नी जयलक्ष्मी के साथ चेन्नै के एक ओल्ड ऐज होम में रह रहे थे। बीते 15 दिसंबर को ही दोनों ने मिलकर गुरुकुलम के ओल्ड ऐज होम में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर टीएन शेषन का 85वां जन्मदिन मनाया था।

पेशेवर जिम्मेदारी और सत्य के प्रति टीएन शेषन की निष्ठा को लेकर जयलक्ष्मी ने एक बार कहा था, ‘वह हमेशा सत्य के साथ खड़े रहे हैं। यहां तक कि इसके लिए वह अपनी नौकरी पत्नी तक को त्यागने के लिए तैयार थे।’ टीएन और शेषन और जयलक्ष्मी की कोई संतान नहीं है। माना जाता है कि इसी के चलते दोनों ने ओल्ड ऐज होम में रहने का फैसला लिया था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply