टाइगर अभी जिंदा है !, चुनाव में शिवराज के लिए क्या साबित हुआ X फैक्टर

Madhya Pradesh Results 2023: पिछली बार जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों का परिणाम आया तो कांग्रेस का ‘कमल’ खिल चुका था. उसी दरम्यान शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से एक जगह पहुंचे और उन्होंने सबके सामने कह दिया कि टाइगर अभी जिंदा है।

 

एमपी के राजनीतिक गलियारों पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट इस बयां को हलके में नहीं ले रहे थे. वही हुआ भी..टाइगर ने वापसी की, और क्या ही जबर वापसी की. सिंधिया साथी बने और फिर खुद फिर से सीएम बन गए. जनता के मामा जनता के बीच पहुंच गए। अब जबकि कुछ साल बार फिर विधानसभा चुनाव हुआ तो एग्जिट पोल ने फिर साबित कर दिया कि टाइगर अभी भी जिंदा है. इतने बरस सरकार चलाने के बाद भी शिवराज कांग्रेस के सामने चट्टान की तरह जमे हुए हैं। इसके पीछे एक नहीं शिवराज ने कई एक्स फैक्टर खड़े कर दिए हैं।

शिवराज ने बाजी पलटने नहीं दी

असल में एग्जिट पोल के नतीजे जो भी हों लेकिन शिवराज ने बाजी पलटने नहीं दी है. तमाम पोल्स के मुताबिक बीजेपी दमदार वापसी कर रही है. सीटों की जाए तो यहां की 230 सीटों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को जरूर मिला है. लेकिन बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है. और बीजेपी इसके आस पास ही दिखाई दे रही है. एकमात्र सी-वोटर को छोड़कर सभी ने बीजेपी को बढ़त हासिल करते हुए दिखाया है. विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं का बड़ी तादाद में वोटिंग का फायदा बीजेपी को मिलता दिख रही है. और इसका कारण साफ है, शिवराज की छवि और उनकी योजनाएं.  कुलमिलाकर पोल ऑफ पोल्स के आंकड़े में बीजेपी 130 के औसत के साथ सरकार में वापस आती दिख रही है.

आखिर एक्स फैक्टर क्या?
अब विश्लेषण इस बात का है कि आखिर एक्स फैक्टर क्या है? तो इसके पीछे है शिवराज की योजनाएं.
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना: 5 मार्च 2023 को ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू की थी, योजना के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के खातों में एक हजार प्रतिमाह जमा किए जा रहे हैं. योजना की पहली किश्त 10 जून को आई थी.

 

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना: शिवराज सिंह चौहान ने 4 जुलाई से ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ शुरू की. योजना के तहत 29 वर्ष तक के बेरोजगार युवा पात्र. योजना के तहत इन युवाओं को अलग-अलग संस्थानों में काम करने का प्रशिक्षण. काम सीखने के दौरान 8 हजार रुपए मासिक से 10 हजार रुपए महीने तक स्टाइपेंड.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का वेतन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का वेतन भी बढ़ा दिया है

सीएम राइज स्कूल: मध्य प्रदेश में स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने और निजी स्कूलों की तरह शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 9 हजार सीएम राइज स्कूल खोले जाने का ऐलान.

ई-स्कूटी: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में कक्षा 12वीं में स्कूल में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को ई-स्कूटी देने का ऐलान किया।

ब्याज माफी योजना: पूर्व की कमलनाथ सरकार में कुछ किसानों का कर्ज माफ भी हुआ था, लेकिन कई किसान बच गए थे, जिन पर ब्याज चढ़ गया. इस ब्याज राशि को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा .इसलिए 11 लाख 19 हजार डिफाल्टर किसानों का लगभग 2 हजार 123 करोड़ रुपए का कर्ज माफ.

संविदा कर्मचारियों को तोहफा: मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों संविदा कर्मचारियों का वार्षिक अनुबंध समाप्त कर दिया है. अब उन्हें हर साल अनुबंध रिन्यू नहीं कराना पड़ेगा. साथ ही उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह वेतन, भत्ता, अवकाश, बीमा, अनुकंपा नियुक्ति आदि के लाभ भी दिये जाने की घोषणा.

‘लाडली बहनों ने सारा कांटा निकाल दिया…
इतने सारे एक्स फैक्टर के बीच लाडली बहना योजना गेम चेंजर साबित हो गई. इतना ही नहीं एग्जिट पोल के अनुमान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी लाडली बहना योजना का जिक्र किया. सीएम शिवराज ने कहा कि चुनाव को लेकर कहा जा रहा था कि कांटे की टक्कर है, कांटे की टक्कर है. अरे क्या कांटे की टक्कर है. लाडली बहनों ने सारा कांटा निकाल दिया

 

 

Exit mobile version