Monday, April 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

एग्जिट पोल पर शिवराज बोले-मैं सबसे बड़ा सर्वेयर जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं

वेब डेस्क। एग्जिट पोल में बीजेपी की हार दिखाए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा, ‘मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं. मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानते हैं. मैंने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और लोगों से मिला हूं. सूबे में बीजेपी एक बार फिर से बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी.

जीत का दम भरा है. उन्होंने खुद को सबसे बड़ा सर्वेयर बताते हुए एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया है.

एग्जिट पोल में बीजेपी की हार दिखाए जाने पर शिवराज सिंह ने कहा, ‘मैं सबसे बड़ा सर्वेयर हूं. मैं जनता की नब्ज भलीभांति जानता हूं. मैंने मध्य प्रदेश में यात्रा की है और लोगों से मिला हूं. सूबे में बीजेपी एक बार फिर से बहुमत से जीत दर्ज करेगी और सरकार बनाएगी.’

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद शुक्रवार को कई टीवी चैनलों ने अपने अपने एग्जिट पोल दिखाए, जिसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई दिख रही है जबकि बीजेपी को झटका लगता हुआ दिख रहा है. विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले आए एक्जिट पोल में बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की सत्ता पर काबिज बीजेपी की विदाई होती नजर आ रही है. जबकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करती दिख रही है. आपको बता दें कि इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त लेते दिखाया गया है.

एक्जिट पोल में कांग्रेस को 104 से 122 सीटों पर जीतते हुए दिखाया है, जबकि BJP को 102 से 120 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है. राज्य में मुकाबला दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के बीच दिख रहा है और अन्य दलों को महज 4 से 11 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply