FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

सीएम शिवराज पत्नी के साथ सेंक रहे पराठे, वाइरल हुई तस्वीरें

उमरिया। 11 दिसंबर को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आराम फरमा रहे हैं। वो परिवार के साथ छुट्टी मनाने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंचे हुए हैं। यहां उनकी एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें सीएम शिवराज सिंह धूप में पराठे सेंकते नजर आ रहे हैं। वहीं साथ में पत्नी साधना सिंह भी उनका हाथ बंटाते नजर आ रही है। इससे पहले भी बांधवगढ़ से उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। जब वो आम आदमियों के साथ बैठे नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि सीएम आज बांधवगढ़ में छुट्टियां बिताने के बाद दतिया जाएंगे। वो यहां पीताम्बरा पीठ में दर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Back to top button