Site icon Yashbharat.com

ज्योतिष पांचजन्य बहुआयामी ” का विमोचन जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी के द्वारा संपन्न हुआ

IMG 20210219 WA0015

 प्रयागराज । भारतवर्ष के अति प्राचीन विषय ज्योतिष को आधुनिक, वैज्ञानिक तथा तार्किकता के साथ अध्ययन हेतु एक विषय बनाने के लिए संकल्पित इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पंकज कुमार “राजमूर्ति” द्वारा लिखित एवं आदरी पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक “ज्योतिष पांचजन्य बहुआयामी ” का विमोचन आज अलोपी बाग स्थित श्री शंकराचार्य आश्रम में जगतगुरु शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ I
इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने ज्योतिष जैसे प्राचीन विधा को संरक्षित करने और इसका लाभ जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सनातन धर्म के प्रचार प्रसार और उसके संरक्षण पर बल देने की बात कही I
विमोचन से पूर्व पुस्तक के लेखक श्री पंकज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी एस्ट्रो ब्यूटी की संचालिका श्रीमती किरण उपाध्याय ने शंकराचार्य भगवान की विधिवत पूजन- अर्चन कर के आरती उतारी एवं विभिन्न प्रकार के नैवेद्य अर्पित किए ,
इस अवसर पर शंकराचार्य जी ने सभी उपस्थित महानुभावों से अपने सनातनी संस्कार को बचाए रखने की अपील की और सबको शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया I उल्लेखनीय है कि शंकराचार्य भगवान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सम्मानित न्यासी भी हैं।उल्लेखनीय है कि इस पुस्तक को ज्योतिष शास्त्र के ज्ञात-अज्ञात सभी ऋषियों-मुनियों को समर्पित किया गया है I पुस्तक की प्रस्तावना राज बहादुर उपाध्याय ने लिखी है पुस्तक में कुल 5 अध्याय हैं जिसमें ज्योतिष की बारीकी से व्याख्या की गई हैI पुस्तक विमोचन के अवसर पर प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पांडे, स्वदेशी जागरण मंच प्रतापगढ़ के जिला संयोजक दत्तात्रेय पांडे ,भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमती माया द्विवेदी जी, एस्ट्रो ब्यूटी थैरेपिस्ट की संचालिका श्रीमती किरण उपाध्याय जी, वंदना शर्मा,रंजना मिश्रा, सरिता शर्मा ,अभिनव मिश्रा ,संजीव उपाध्याय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे I

Exit mobile version