बिजनेस डेस्क्। कंपनियों और यूजर के बीच संवाद का एक बेहतरीन जरिया बन गया है ट्विटर। इससे पहले यूजर्स के पास अपना फीडबैक देने और प्रोडक्ट के बारे में शिकायत करने के लिए कोई बेहतर विकल्प नहीं होता था। मगर, अब यूजर आसानी से अपनी बात कंपनियों तक पहुंचा सकते हैं।
अक्सर इस मामले में तुरंत समाधान मिल जाता है। मगर, कई बार यूजर और कंपनियों के बीच हुई बात इतनी जबरदस्त होती है कि वह वायरल हो जाती है और किस्सा बन जाता है।
ऐसा ही एक किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्राहक ने ई कॉमर्स कंपनी अमेजन से शिकायत की। अमेजन के ट्विटर हैंडल पर दानिश मलिक नाम के यूजर ने लिखा कि उन्होंने एक फ्रूट जैम का जार खरीदा था। मगर, उन्हें जो जार मिला, वह आधा खाली था।
इसके बाद उन्होंने अमेजन की हेल्प डेस्क से शिकायत की, तो उन्हें जवाब भी मिला और मांफी भी मिली। मगर, दानिश ने कंपनी की गलती के लिए उसे ट्रोल करने के लिए बात-चीत को आगे जारी रखा। दानिश ने कंपनी का खूब मजाक उड़ाया और उसके बात रखने के तरीके पर अमेजन की तरफ से उसके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ हुई।
अमेजन की तरफ से जवाब दिया गया- जिस स्थिति में आपके पास सामान पहुंचा है, उसके लिए हमें खेद है। हम इस मामले को देख रहे हैं और आपकी मदद कर रहे हैं। प्लीज इस लिंक पर हमसे जुड़ें।
इस पर दानिश ने लिखा- यह ऐसा लगता है कि- हमें खेद है, चल कोने में आ बात करके सॉर्ट करते हैं। अमेजन हेल्प का जवाब आया- आपका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत अच्छा है। हालांकि, हमारी ऐसी मंशा कभी नहीं थी। हम आपकी मदद करना चाहते हैं, कृपया पहले दिए गए लिंक के जरिये हमसे मिलें।
इस पर दानिश ने लिखा- LOL, मैं वह करूंगा। मगर, मैं हमेशा ही स्ट्रॉबैरी ब्लास्ट और बैरी ब्लास्ट को लेकर भ्रम में रहता हूं कि किसे चुनूं। अब जबकि आप मेरी जैम की बॉटल को आधा खाली कर चुके हैं, तो बताएं कि आपको कौन सा पसंद है।
इस पर अमेजन हेल्प का जवाब आया- यह चुनाव करना कठि है। जब भी हम संशय में होते हैं, तो हम दोनों ही ले लेते हैं क्योंकि हमेशा एक से भले दो होते हैं। इस पर दानिश ने जवाब दिया- आपसे पूरी तरह सहमत हूं। मगर, आप लोग ही अच्छी जिंदगी जी रहे हैं। आखिरकार आपको जो चाहिए होता है, जब चाहिए होता है, तब मिल जाता है। आप अपने वेयर हाउस से या कस्टमर के ऑर्डर से उसे निकाल सकते हो।
इस पर अमेजन ने फिर से जवाब दिया कि सभी ऑर्डर कड़ी निगरानी के बाद ही डिस्पैच किए जाते हैं। हमारी तरफ से गलती होने पर हम आपसे मांफी मांगते हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दोबारा कभी ऐसा नहीं हो। आपकी समझदारी की सराहना करते हैं।इस पर दानिश ने लिखा कि ठीक है। मगर, इसे 10 बार लिखो और इस मामले को खत्म करो। मगर, याद रखना कि आप पेपर की बर्बादी न करें।
-
ड्रग्स की फर्जी कार्रवाई पर 2 TI और 90 पुलिसवालों पर दर्ज होगी FIR -
PNB बैंक में घुसा शातिर चोर; बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन तोड़कर अंदर दाखिल, कैश काउंटर का ताला नहीं खुला तो हुआ फरार -
राम मंदिर चंदा विवाद में SIT की बड़ी कार्रवाई; 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ, हिरासत में कई संदिग्ध -
Everest Death Zone Mission: एवरेस्ट के ‘डेथ जोन’ से 30 साल बाद भारत लाया जाएगा ‘ग्रीन बूट्स’ का शव; ITBP ने शुरू किया दुनिया का सबसे खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन -
दांबुला में सांसें रोक देने वाला महा-रोमांच-265 रनों पर टाई हुआ भारत-श्रीलंका मैच, सुपर ओवर में गया मुकाबला -
कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में सरेआम पिटाई- भीड़ में जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल -
Khan Sir News: जेल से बाहर आते ही रौशन आनंद का धमाका; खान सर पर लगाए भाई की हत्या और साजिश के गंभीर आरोप, मांगी CBI जांच’ -
Railway New Rules: रेल कर्मचारियों को बड़ा झटका-स्टेशनों पर फ्री पार्किंग की सुविधा ख़त्म; अब ड्यूटी के लिए भी देनी होगी पार्किंग फीस -
आज इंदिरा गांधी होतीं तो BJP पर लगा देतीं बैन-अशोक गहलोत का अब तक का सबसे बड़ा हमला; भड़की भाजपा ने दिया करारा जवाब -
Transgender Persons Act 2026: ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम-4 हाई कोर्ट्स की कार्यवाही पर लगाई रोक; अब खुद SC करेगा फैसला -
MP Cyber Security: मध्य प्रदेश में खुलेगा हाई-टेक ‘साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर’; भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा -
वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत-पाकिस्तान को 64 रनों से चटाई धूल, दीप्ति शर्मा ने चटकाए 5 विकेट -
ND W vs PAK W: टी20 वर्ल्ड कप में ‘नो हैंडशेक’ विवाद-टॉस के बाद पाकिस्तानी कप्तान से बिना हाथ मिलाए लौटीं हरमनप्रीत; जानिए क्या है भारत की यह कड़क नीति -
IND vs PAK Women’s WC Live: एजबेस्टन में टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही टीम इंडिया को लगे 2 बड़े झटके, स्मृति मंधाना ने संभाली पारी -
Morena Train Accident: मुरैना में बड़ा रेल हादसा-खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद पटरियों पर कूदे यात्री; सामने से आई पातालकोट एक्सप्रेस ने कुचला, 4 की मौत -
RailOne App Launch: भारतीय रेलवे का लॉन्च हुआ ‘रेलवन ऐप’; अब एक ही जगह मिलेगी टिकट, खाना और लाइव स्टेटस की सुविधा; बुकिंग पर मिलेगी 3% छूट -
Sagar Acid Attack: सागर में सनसनी-दवा लेकर लौट रही महिला पर बदमाशों ने फेंका एसिड; पीठ झुलसी, पूर्व पार्षद पर शक, जांच में जुटी पुलिस -
MP Teerth Darshan Yojana: जय माता दी के जयकारों से गूंजा नरेला- मंत्री विश्वास सारंग ने पैर छूकर बुजुर्गों को बांटे टिकट, दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं -
D2M Technology: इंटरनेट का खर्चा खत्म-भारत में बन रहा दुनिया का पहला ऐसा फोन, जिसमें बिना डेटा/Wi-Fi के चलेगा बिल्कुल फ्री ‘लाइव टीवी’ -
Masood Ka Murder: गोलकुंडा में यूट्यूबर ‘मसूद चांदी’ की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या; साले ने दोस्तों संग मिलकर खंजर और लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट
