FEATUREDव्यापार

जैम की बॉटल खाली निकलने पर अमेजन ने मांगी माफी, यूजर ने कहा ऐसा

बिजनेस डेस्‍क्‍। कंपनियों और यूजर के बीच संवाद का एक बेहतरीन जरिया बन गया है ट्विटर। इससे पहले यूजर्स के पास अपना फीडबैक देने और प्रोडक्ट के बारे में शिकायत करने के लिए कोई बेहतर विकल्प नहीं होता था। मगर, अब यूजर आसानी से अपनी बात कंपनियों तक पहुंचा सकते हैं।

अक्सर इस मामले में तुरंत समाधान मिल जाता है। मगर, कई बार यूजर और कंपनियों के बीच हुई बात इतनी जबरदस्त होती है कि वह वायरल हो जाती है और किस्सा बन जाता है।

ऐसा ही एक किस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक ग्राहक ने ई कॉमर्स कंपनी अमेजन से शिकायत की। अमेजन के ट्विटर हैंडल पर दानिश मलिक नाम के यूजर ने लिखा कि उन्होंने एक फ्रूट जैम का जार खरीदा था। मगर, उन्हें जो जार मिला, वह आधा खाली था।

इसके बाद उन्होंने अमेजन की हेल्प डेस्क से शिकायत की, तो उन्हें जवाब भी मिला और मांफी भी मिली। मगर, दानिश ने कंपनी की गलती के लिए उसे ट्रोल करने के लिए बात-चीत को आगे जारी रखा। दानिश ने कंपनी का खूब मजाक उड़ाया और उसके बात रखने के तरीके पर अमेजन की तरफ से उसके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ हुई।

Leave a Reply

Back to top button