Site icon Yashbharat.com

जेडीए आवास में चल रहा था देह व्यापार

images 13 3

जबलपुर। शताब्दीपुरम में बनाए गए जेडीए के ईडब्ल्यूएस आवास में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पुलिस की टीम ने यहां पर चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार दिया। पुलिस की कार्यवाही से बिल्डिंग में भगदड़ व अफरातफरी मच गई, पुलिस ने मौके से तीन युवक व तीन युवतियों को हिरासत में लिया, जिसमें तीसरी मंजिल से आते वक्त चार ने दौड़ लगा दी। पुलिस के अनुसार शताब्दीपुरम में बनी ईडब्ल्यूएस बिल्डिंग की तीसरी मंजिस में स्थित दो घरों में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मार दिया।
पुलिस की दबिश से रंगरेलिया मना रहे तीन युवक व तीन युवतियों में अफरातफरी मच गई, लेकिन वे पुलिस की पकड़ से बच नहीं पाए, इस दौरान आसपास के लोग भी घरों से बाहर आ गए, जिन्होने पुलिस अधिकारियों से कहा कि लम्बे समय से यहां पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है लेकिन वे डर के कारण कुछ कह नही पाते रहे।
इधर पुलिस जब युवक-युवतियों को पकड़कर सीढिय़ों से नीचे ला रही थी, इस दौरान दो युवक व दो युवती पुलिस की पकड़कर छूटकर भाग निकले, जिन्हे पकडऩे की कोशिश की गई लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस एक युवक व युवती को पकड़कर यादव कालोनी पुलिस चौकी लेकर पहुंच गई, जहां पर पूछताछ के बाद युवती को उसके गढ़ाफाटक स्थित घर पर छोड़ दिया।

Exit mobile version