Site icon Yashbharat.com

जीजा शिवराज के खिलाफ ताल ठोकेंगे साले साहब

16 07 2020 07 20 40jija sale

भोपाल. मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गरम है। बीजेपी हो या कांग्रेस, सभी अपने-अपने दांव अभी से ही चल रहे हैं। इन सब के बीच कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले बड़ा दांव चला है। कांग्रेस पार्टी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले साहब संजय सिंह मसानी को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस ने मसानी को उपचुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक और प्रभारी बनाया है। यानी कि उपचुनाव के दौरान संबंधित क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रतयाशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे।

2018 में छोड़ दिया जीजा का ‘साथ’गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के साले संजय मसानी ने 2018 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका साथ छोड़ दिया था। बताया जाता है कि मसानी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहते थे। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बगावत कर दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
हार गए थे चुनावविधानसभा चुनाव में मसानी ने वारासिवनी से चुनाव लड़े थे लेकिन निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल से चुनाव हार गए थे। प्रदीप जायसवाल अभी बीजेपी की सरकार को समर्थन दे रहे हैं। मसानी को हराने वाले प्रदीप जायसवाल को शिवराज सरकार ने खनिज निगम का अध्यक्ष बनाया है।
Exit mobile version