जापानी लुक में नजर आईं शमा सिकंदर

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से कुछ नई तस्वीरें अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में आप शमा को जापान की पारंपरिक पोशाक में देख सकते हैं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में इन पोशाकों के बारे में बताया भी है। शमा ने लिखा- द वॉर्प ड्रैस और द किमोनो जापान के लोगों की सबसे पारंपरिक पोशाकें हैं। यह कुछ ऐसा परिधान है जिसमें ना तो कोई बटन होते हैं और ना ही कोई ज़िप। लाल किमोनो को दे कर आप इसे समझ सकते हैं। जापान के लोगों की जिंदगी का कड़वापन और तकलीफ, खुशी, फक्र और देशभक्ति। शमा ने यह तस्वीरें जापान के क्योटो शहर में खिंचवाई हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।
शमा इस तस्वीर में अपने हाथ में जापानी पंखा लिए नजर आ रही हैं।
शमा ने बड़े पर्दे पर अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1998 में “प्रेम अगन” फिल्म से की थी।
इसके बाद वह साल 1999 में आमिर खान के साथ फिल्म मन में नजर आई थीं।