Site icon Yashbharat.com

जमीन के मालिकाना हक को लेकर रजक समाज व सेंटपॉल स्कूल प्रबंधन आमने-सामनेदोनों पक्षों में जमकर हुआ विवाद

Untitled 3

कटनी। कोतवाली के सिविल लाइन क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक आवास के बाजू से पड़ी नजूल की खाली जमीन पर मालिकाना हक को लेकर आज सुबह रजक समाज व सेंटपॉल स्कूल प्रबंधन आमने-सामने हो गया।
इस दौरान दोनों पक्षों में न केवल जमकर विवाद हुआ बल्कि मारपीट भी हुई। विवाद की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर ही समझा बुझाकर मामला शांत कराने के प्रयास किए लेकिन जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को थाने ले आई।

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नगर पुलिस अधीक्षक आवास के पास नजूल की जमीन खाली पड़ी हुई है। जिसमें रजक सामाज के लोग पिछले काफी समय से कपड़े धोने व सुखाने का काम करते आ रहे हैं। गतदिवस एक कार्यक्रम के लिए रजक समाज की सहमति से जमीन में लगे बांस बल्ली खाली किए गए और टेंट लगाया गया।

बताया जाता है कि कार्यक्रम के बाद आज सुबह रजक समाज के लोगों ने फिर बांस बल्ली गड़ाने का काम शुरू किया तो सेंटपॉल प्रबंधन के लोग वहां जमीन का मालिकाना हक उनके पास होने का हवाला देते हुए विवाद करने पहुंच गए जबकि उनके पास जमीन के मालिकाना हक को लेकर कोई भी दस्तावेज मौके पर नहीं दिखाए गए।

उधर इस बात की जानकारी लगते ही रजक समाज के लोग भी भारी संख्या में उपस्थित हो गए। जिसके बाद सेंटपॉल स्कूल प्रबंधन व रजक समाज के बीच विवाद शुरू हो गया। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट पर पहुंचा तो वहां पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले आई।
फादर के वीडियो बनाने पर भड़का आक्रोश
एक जानकारी में बताया जाता है कि विवाद की जानकारी लगते ही सेंटपॉल स्कूल प्रबंधन की ओर से वहां फादर पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। जिसके कारण रजक समाज के लोगों में आक्रोश और अधिक भड़क गया। रजक समाज की महिलाएं फादर पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए विवाद भी करने लगी।

Exit mobile version