Site icon Yashbharat.com

जमशेदपुर में ट्रेलर-टाटा मैक्सिको के बीच भीषण टक्कर, आठ लोगों की मौत

accident

जमशेदपुर में सोमवार की देर रात भीषण हादसा हो गया। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में ट्रेलर और टाटा मैक्सिको के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में मैक्सिको के परखचे उड़ गए। आसपास को लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि एनएच-33 पर शहरबेड़ा व कांदरबेड़ा के बीच रात 11 बजे पाथरडीह में हादसा हुआ। भीषण हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग और वाहन चालकों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया। सभी मरने वाले चांडिल थाना क्षेत्र के सुकसारी गांव बताए जा रहे हैं। यह लोग जमशेदपुर से चांडिल लौट रहे थे।

Exit mobile version