Saturday, May 2, 2026
katni

जब नगर निगम अतिक्रमण दस्ते ने प्रसूता को पंहुचाया अस्पताल

कटनी। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने कल शाम मानवीयता का परिचय देते हुए बिलहरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसवपीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बिलहरी निवासी 25 वर्षीय संगीता पति अनुज साहू को कल शाम प्रसवपीड़ा उठने पर परिजन उसे बिलहरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां संसाधनों का अभाव बताते हुए स्वास्थ्यकर्मी ने संगीता को जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दे दी और संगीता को एंबुलैंस व कोई शासकीय वाहन भी नहीं उपलब्ध कराया। कुछ ही देर में संगीता को प्रसवपीड़ा बढ़ी तो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास ही तड़पने लगी। बताया जाता है कि इसी दौरान वहां से गुजर रहे नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की नजर दर्द से कराह रही गर्भवती संगीता पर पड़ी तो दस्ते ने उसे अपने वाहन में जगह दी और सुरक्षित लाकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों ने नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के इस मानवीय कदम की सराहना की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply