जबलपुर सांसद राकेश सिंह, सिहोरा विधायक नंदनी भी कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। कोरोना संक्रमण की चपेट में अब सांसद राकेश सिंह भी आ गए हैं। सांसद राकेश सिंह ने खुद के पॉजीटिव होने की सूचना ट्वीटर के माध्यम से दी है। मालूम हो कि इससे पहले सिहोरा विधायक नंदनी मरावी भी कोरोना पॉजीटिव हो चुकी है।

संपर्क में आए लोग चैकअप कराएं
सांसद राकेश सिंह ने कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहे कार्यकर्ता व अन्य लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टेस्ट कराएं। इधर सिहोरा विधायक ने भी अपने शुभचिंतकों से कहा कि उनसे मिलने जो आए है वह भी कोरोना टेस्ट कराएं।

Exit mobile version