Site icon Yashbharat.com

जबलपुर सहित इन शहरों से शुरू होगी हवाई जहाज यात्रा

2018 1image 09 57 087492000ahmedabadairport ll

नई दिल्ली। Domestic flight booking begins: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा हरी झंडी दिए जाने के बाद Air India समेत सभी एयरलाइंस ने 25 मई से घरेलू फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मई से 31 मई तक सिर्फ एक तिहाई उड़ानें (फ्लाइट्स) शुरू की जा रही हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा।

सभी एयरलाइंस ने घरेलू फ्लाइट्स के लिए बुकिंग 22 मई से शुरू कर दी। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से देश में हवाई सेवा 25 मार्च से बंद कर दी गई थी जो अब दो महीने बाद शुरू होने जा रही है। पहले चरण में सभी महानगरों और राज्यों की राजधानियों के बीच फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। इनके अलावा भी कई प्रमुख शहरों के लिए सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। खबरों के अनुसार तमिलनाडु सरकार 31 मई तक अपने यहां घरेलू फ्लाइट्स प्रारंभ करने के पक्ष में नहीं थी लेकिन DGCA द्वारा घोषित शेड्यूल में चेन्नई के लिए भी टिकटों की बुकिंग की जा रही हैं।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 20 मई को यह घोषणा की थी कि 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने देश के सभी एयरपोर्ट्स के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल जारी किया था। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग और गैर संपर्क वाली स्क्रीनिंग की बात कही गई थी। मंत्रालय ने भी एयरपोर्ट और पैसेंजरों के लिए गाइडलाइंस जारी की थी।

कोई विरोधाभास नहीं:

विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन के बीच 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू करने को लेकर कोई विरोधाभास नहीं है। एयरलाइंस कंपनियों ने बुकिंग भी शुरू कर दी है।

इन शहरों के लिए उपलब्ध रहेंगी फ्लाइट्स :

अहमदाबाद

अमृतसर

बगडोगरा

भुवनेश्वर

चंडीगढ़

चेन्नई

दिल्ली

डिब्रूगढ़

गोवा

हैदराबाद

जम्मू

कोच्चि

कोलकाता

लेह

लखनऊ

मुंबई

पुणे

रायपुर

श्रीनगर

त्रिवेंद्रम

उदयपुर

वाराणसी

आइजोल

भोपाल

गुवाहाटी

इम्फाल

जयपुर

नागपुर

पटना

पोर्ट ब्लेयर

सिलचर

वडोदरा

विजयवाडा

कोयम्बटूर

देहरादून

गोरखपुर

इंदौर

कन्नूर

कोल्हापुर

इम्फाल

कोजिकोड़

मदुराई

मंगलोर

राजामुद्री

रांची

शिर्डी

सूरत

तिरुपति

त्रिची

तुटिकोरन

शाखापत्तनम

आदमपुर

बेलगाम

धर्मशाला

दुर्गापुर

ग्वालियर

जबलपुर

झारदुगुडा

किशनगढ़

कांडिया

कानपुर

पोरबंदर

Exit mobile version