Monday, April 27, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर रामनगरा पाइपलाइन का सफल परीक्षण, कल सुबह से मिलेगा जल

*यश भारत ब्रेकिंग आशीष शुक्ला*

टेस्टिंग सफलतापूर्वक मेडिकल की टंकी बनना शुरू
कल सुबह से मिलेगा नर्मदा जल

जबलपुर यश भारत- नगर निगम ने युद्ध स्तर पर अपनी कार्यक्षमता को दिखाते हुए रामनगरा की क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को अपने टारगेट समय के पहले पूर्ण कर लिया है अभी-अभी टेस्टिंग की गई जो सफल रही अपार आयुक्त नगर निगम रोहित कौशल इस काम में लगातार लगे रहे कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव सहायक यंत्री राजेश खमरिया नगर निगम के ठेकेदार रोहित ग्रोवर जिनको पाइपलाइन का ज्ञान है इनके साथ पूरे नगर निगम के दल ने यह सफलता अर्जित कर ली टेस्टिंग के तत्काल बाद जो सबसे बड़ी टंकी है मेडिकल की उसका भरना शुरू हो गया है बताया जाता है कि शहर को कल सुबह से नर्मदा जल घर घर पहुंचने लगेगा यश भारत के पास जहां से पानी सप्लाई शुरू हुई है वहां के छायाचित्र भी है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम