Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में 90 प्रतिशत हुआ रिकवरी रेट, आज मिले 74 नये कोरोना मरीज

IMG 20201007 WA0046

आशीष शुक्ला..

जबलपुर यशभारत । जबलपुर के लिए आज सोमवार भी राहत की खबर लेकर आया। यहां आज रिकवरी रेत बढ़कर 90 प्रतिशत से ऊपर हो गया है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार 12 अक्टूबर को 101 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 121 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 74 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 101 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 10 हजार 386 हो गई है ।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.39 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 90.39 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 74 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 11 हजार 490 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 184 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 920 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 463 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version