Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में संक्रमण मुक्त होने पर 80 व्यक्ति डिस्चार्ज, कोरोना के 93 नये मरीज मिले

IMG 20200816 WA0013

आशीष शुक्ला….

जबलपुर, यश भारत । जबलपुर कोरोना वायरस से स्वस्थ होने पर आज रविवार को 80 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 93 नये मरीज सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 80 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 1668 हो गई है ।

वहीं कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 93 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2485 पहुँच गई है ।

पिछले 24 घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 52 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 765 हो गये हैं । आज रविवार की शाम 6 बजे तक 1043 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं । वहीं 873 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं । जबलपुर में अब तक कुल 45170 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है ।

Exit mobile version