Latest

जबलपुर में लापता युवक का पहाड़ी में मिला कंकाल, 11 अक्टूबर से गायब था मनीष

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत 11 अक्टूबर से लापता युवक का शव झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाने में सूचना मिली कि बम्होरी मरघटाई के पास झाड़ियों में किसी का कंकाल पड़ा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की गई, जिसके बाद कंकाल के ऊपर कपड़ों में पेंट की जेब से वोटर आईडी, मोबाइल से मृतक की पहचान मनीष सिंह के रूप में की गई, मौके पर मृतक के परिजनों ने भी इसकी पुष्टि की।
पास में पड़ी थी बाइक, मोबाइल-
पुलिस के अनुसार कंकाल के पास में ही मनीष का मोबाइल और उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 के एन 2404 पड़ी मिली है।

11 से लापता, 14 को रिपोर्ट-
पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि मनीष अक्टूबर की दोपहर दो बजे घर से अपने गांव मझौली फाटक जाने का कहकर निकला था, जिसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। गत 14 अक्टूबर को उसके पिता गुलजारी सिंह गौड़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पंचनामा कायवाही कर नरकंकाल को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम