Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में रिटायर्ड सैन्य कर्मी के घर लाखों की चोरी

images 20

जबलपुर।  जबलपुर स्थित सरस्वती कालोनी सुहागी में रिटायर्ड सैन्य कर्मी ब्रजवासी लाल दाहिया के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर व गृहस्थी के पर हाथ साफ कर दिया।

घर में चोरी होने की खबर मिलते ही परिजन पहुंच गए, जिन्होने देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, आलमारी के लॉकर में रखे सोने, चांदी के जेवर, नगदी रुपए सहित अन्य सामान गायब है, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार सरस्वति कालोनी सुहागी निवासी ब्रजवासी लाल दाहिया आर्मी से रिटायर्ड होकर परिवार के साथ रहने लगे है, पिछले दिन वे अपने पैतृक गांव चले गए, घर में बेटा व पत्नी भी रहे, वे बीते दिन अपनी बेटी के घर सीओडी कालोनी सुहागी चले गए, इस बात का फायदा उठाकर चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर और अंदर घुसकर आलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपए के सोने, चांदी के जेवर, 50 हजार रुपए नगद, गृहस्थी के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

देर शाम पत्नी व बेटा घर आए तो देखा कि दरवाजा का ताला टूटा पड़ा, अंदर रखा सामान बिखरा है, आलमारी के लॉकर से सोने, चांदी के जेवर, नगदी 50 हजार रुपए सहित अन्य सामान गायब है, उन्होने ब्रजवासी सहित आसपास के लोगों को जानकारी दी, दिन दहाड़े क्षेत्र में चोरी की घटना से सनसनी फैल गई, देखते ही देखते लोग एकत्र हो गए।

जिन्होने चोरी की घटना पर आक्रोश जताया, कालोनीवासियों का कहना था कि क्षेत्र में क्षेत्र में पुलिस की गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हो गए है, जो दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है, यहां तक कि कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

Exit mobile version