जबलपुर में रविवार की देर रात आई रिपोर्ट में आए 14 कोरोना पॉजिटिव
जबलपुर lरविवार की रात को मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना संक्रमण के 6 और प्रकरण सामने आये हैं ।
इनमें लेबर चौक मेहता पेट्रोल पम्प के पास जेडीए कॉम्प्लेक्स में रहने वाले पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्ति के परिवार के पाँच सदस्यों 54 वर्षीय पुरुष, 30 वर्ष की महिला, 22 वर्ष की युवती, 12 साल की बालिका और 12 साल के ही बालक में कोरोना के लक्षण मिले है।
एक ही परिवार के पाँच सदस्यों के अलावा रविवार की रात मिली रिपोर्ट्स में कोरोना संक्रमित पाया गया छठवाँ व्यक्ति नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक दीक्षित कॉलोनी श्रीराम कॉलेज रोड निवासी 29 वर्षीय पुरुष शामिल है ।
देर रात दूसरी आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में मदर टेरेसा नगर तिलहरी निवासी 43 साल का पुरुष, पूर्व में संक्रमित पाये गये ।
चिकित्सक के सम्पर्क में आया सेंट नाबर्ट स्कूल के पास कृतिका कॉम्प्लेक्स नेपियर टाउन निवासी 58 वर्ष का पुरुष, जीसीएफ के सुरक्षा विभाग में कार्यरत शारदा नगर न्यू कंचनपुर आधारताल निवासी पूर्व में संक्रमित के सम्पर्क में आया 50 वर्षीय पुरुष, छोटी ओमती उड़िया मोहल्ला निवासी पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति की पत्नी उम्र 45 साल, पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में रही अम्बेडकर कालोनी शांति नगर निवासी 40 साल की महिला, सेंट्रल स्कूल के पास सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला 70 साल का पुरूष, गुप्तेश्वर वार्ड निवासी 57 वर्षीय पुरुष तथा जसूजा सिटी धन्वतरि नगर निवासी थोक दवा विक्रेता 43 साल का पुरूष शामिल है ।