jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर में सोमवार रात को आई रिपोर्ट में 7 और पॉजिटिव

जबलपुर। (यशभारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला) जबलपुर में सोमवार की रात चिंताजनक खबर आई है।

मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज सोमवार की शाम मिली 44 सेम्पल की जांच रिपोर्ट्स में 7 और व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक तेरह वर्षीय किशोर सहित पाँच पुरुष और दो महिला शामिल हैं।

इनमें से छह छोटी ओमती क्षेत्र के निवासी हैं और पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्ति के परिवार के सदस्य हैं।
जबकि एक व्यक्ति मंडी मदार टेकरी का निवासी है और इस क्षेत्र में पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति का पुत्र है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम