jabalpurLatest

जबलपुर में फरवरी के पहले दिन कोरोना से राहत, मिले 11 संक्रमित, 20 हुए स्वस्थ

जबलपुर, आशीष शुक्ला। फरवरी माह के पहले दिन जबलपुर में कोरोना से राहत की खबर आई है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 1 फरवरी को 20 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 905 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 11 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 20 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 810 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 97.13 प्रतिशत हो गया है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 11 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 16 हजार 277 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 251 ही है । कोरोना के एक्टिव केस अब 216 रह गये हैं । कोरोना टेस्ट हेतु आज 752 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Back to top button