Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में धनतेरस के दिन 53 नये कोरोना मरीज मिले

images 10

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में धनतेरस के दिन आधा सैकड़ा से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले।

कोरोना से स्वस्थ होने पर गुरुवार 12 नवम्बर को 31 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 622 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 53 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 31 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 475 हो गई है और रिकवरी रेट 94.10 प्रतिशत हो गया है।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 53 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 257 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 213 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 569 हो गये हैं । आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 585 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version