Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpurLatest

जबलपुर में 28 लोग हुए डिस्चार्ज, आज 36 नये मरीज मिले

जबलपुर, आशीष शुक्ला जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर मंगलवार 10 नवम्बर को 28 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 766 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 36 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 28 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 408 हो गई है*। जबलपुर का रिकवरी रेट 94.40 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 94.40 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 36 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 143 हो गई है। बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या अभी 212 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 523 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 2 हजार 009 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं*

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply