Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में दवा की दुकान में एक लाख की चोरी

wp 16158795169945759415662333014814

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत एक दवा की दुकान में एक लाख की चोरी का मामला सामने आया है। जहां पर चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर एक लाख कैश और कुछ सामान चोरी कर लिया गया। व्यापारी निकेत ठाकुर ने बताया कि रोज की तरह दुकान बंद करे वे रात को 11 बजे घर चले गए थे। जब सुबह दुकान खोली तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान का पूरा सामान बिखरा हुआ था। काउंटर भी टूटा था तथा गल्ले से एक लाख रुपये कैश गायब थे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल संजीवनी नगर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि उक्त पैसे एक व्यापारी को देने के लिए रखे थे जो चोरों ने साफ कर दिए। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों के जरिए मामले की पतासाजी की जा रही है।

Exit mobile version