Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में गहराई coronavirus की चिंता, आज फिर मिले 74 पॉजिटिव

images 10

coronavirus in jabalpur आशीष शुक्ला जबलपुर में कोरोना संक्रमण की चिंता गहराती जा रही है। बीते 4 दिनों में लगातार पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। आज शुक्रवार को 74 नए पॉजिटिव मिले। वहीं कोरोना से स्वस्थ होने पर शुक्रवार 20 नवम्बर को 59 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 621 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 74 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 59 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 752 हो गई है और रिकवरी रेट 93.31 प्रतिशत हो गया है।

कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 74 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 665 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 216 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 697 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 693 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version