जबलपुर में कोरोना से एक और मौत
जबलपुर, (यशभारत अपडेट आशीष शुक्ला) विजय नगर, जबलपुर निवासी एक बुजुर्ग पुरुष उम्र 62 वर्ष को 17/07/20 को मेडिकल मे मे साँस लेने मे तकलीफ से कोविड सस्पेक्ट आईसीयू मे भर्ती किया गया।
मरीज को यह तकलीफ चार दिनों से थी। कोविड रिपोर्ट 18/07/20 को पॉजिटिव आई । मरीज की जाँच मे सेवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के साथ निमोनिया और सेप्सिस के लक्षण मिले। मरीज को भर्ती के समय ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया गया था।
परंतु डाक्टरों के लगातार प्रयासों के बाद भी उनकी स्थिती खराब होती गई। मेडिकल कॉलेज की टीम जिसमे मेडिसिन, पलमोनरी मेडिसिन, एनेस्थेसिया के विशेषज्ञों के अथक प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। आज शाम 4.10 बजे उनका निधन हो गया।

