Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज 67 नए कोरोना पॉजिटिव मिले तो 69 ने कोविड से जीती जंग

Corona yashbharat

Corona yashbharat

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में कोरोना की रफ्तार सोमवार को फिर से बढ़ी लेकिन राहत की बात यह थी कि कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा थी।

आज जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 23 नवम्बर को 69 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 554 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 67 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 69 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 12 हजार 932 हो गई है और रिकवरी रेट 93.33 प्रतिशत हो गया है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 67 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 13 हजार 856 हो गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से मृत होने वाले मरीजों की संख्या 219 हो गई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 705 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 637 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version