Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में आज मिले 22 कोरोना संक्रमित

images 10

जबलपुर, आशीष शुक्ला। कोरोना से स्वस्थ होने पर सोमवार 11 जनवरी को 32 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 199 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 22 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 32 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार 218 हो गई है और रिकवरी रेट 95.66 प्रतिशत हो गया है।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले 22 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 15 हजार 908 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है । जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 245 ही है। जबकि कोरोना के एक्टिव केस 445 हो गये हैं। कोरोना टेस्ट हेतु आज 1 हजार 389 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version