Site icon Yashbharat.com

जबलपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर

accident

accident

जबलपुर यश भारत। गोसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन चालक ने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी इस दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल भेजा गया इस दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति बाइक में सवार होकर सिहोरा से गोसलपुर की ओर आ रहे थे वह जैसे ही कुछ दूर आगे चले ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी ।

इस दुर्घटना में महिला को गंभीर रूप से चोट आई दुर्घटना की खबर लगते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई बाद में महिला को उपचार के लिए जबलपुर रवाना किया गया गोसलपुर पुलिस द्वारा दुर्घटना की पड़ताल की जा रही है।

Exit mobile version