जबलपुर निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर नागरिकों को किया जा रहा जागरूक

जबलपुर। कोरोना संक्रमण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने नगर निगम द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

आज विसुधा सेवा समिति के सदस्यों ने माढ़ोताल बस्ती के नागरिकों कोरोना से बचने और फीवर क्लीनिक के संबंध में दी जानकारी

निगमायुक्त  अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर विसुधा सेवा समिति के सदस्यों ने आज माढ़ोताल बस्ती में पहुंचकर नागरिकों को कोविड-19 से बचने के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी।

इस अवसर ओर सदस्यों ने नागरिकों को फीवर क्लीनिक के संबंध में जानकारियां प्रदान करते हुए इनका लाभ लेने की अपील की।

समिति के सदस्यों ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं मास्क का नियमित रूप से उपयोग करते हुए अपने हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करें जिससे कि कोरोना संक्रमण से खुद को और परिवार को सुरक्षित रख सकें।

नगर निगम की सहायक आयुक्त और स्वच्छता सेल की नोडल अधिकारी एकता अग्रवाल ने बताया कि निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के उपायों के संबंध में नागरिकों को निरन्तर जागरूक किया जाए इसी तारतम्य में विसुधा सेवा समिति के सदस्यों के सहयोग से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर संभागीय अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version