jabalpurLatest

जबलपुर के पास धूमा में एक साथ 3 वाहन टकराये, तीन की मौत, चार घायल

जबलपुर, (यशभारत)। जबलपुर के पास धूमा बरगी में आज सुबह तीन ट्रकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हैं। दरअसल यह सब एक बिगड़े ट्रक के कारण हुआ

 

विशाखापट्टनम से गोरखपुर मछली ले जा रहे एक ट्रक धूमा और बरगी के बीच खराब हो गया। जिसके बाद मछली को दूसरे ट्रक में गोरखपुर पहुंचाया गया।

उसके बाद से ही ट्रक की रखवाली के लिए 50 वर्षीय यासीन पिता नासिर निवासी केलवारा कला बुजुर्ग को ट्रक के पास छोड़ दिया गया था।

ट्रक को सुधारने के लिए आई कैंपर गाड़ी के लोग और बुजुर्ग बात कर रहे थे तभी दूसरी और से आ रहे ट्रक जिसमें गेहू लोड था डिवाइडर को तोड़ते हुए टेंपर से टकरा गया गया जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।

वही ट्रक के ड्राइवर और कंडक्टर ट्रक के बीच में फस गए हैं उनकी भी मृत्यु हो गई है, वहीं इस मामले में 4 अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा जा रहा है । यशभारत मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर अभी लोग मौजूद हैं। पुलिस पूरे मामले की जानकारी एकत्र कर घायल ओर मृतको के घर जानकारी भेज रही हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम