जबलपुर के गुलौआ चौक में चाकू मारकर हत्या, व्यापारी पिता पुत्र दोनों गिरफ्तार

wp 16165754648114972745962144687667

जबलपुर, यशभारत। गुलौआ चौक में चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है जहां पर मामूली बात पर हार्डवेयर व्यापारी के पुत्र ने माढ़ोताल निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

मदनमहल थानांतर्गत गुलौआ चौक पानी की टंकी के पास जहां पर हार्डवेयर प्लाई संचालक के लड़के ने अपने ही ग्राहक को चाकू मार दी। जिसमें की घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई थी और मेडिकल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

क्या है मामला
सुबह 11 बजे आईटीआई माढ़ोताल निवासी विष्णु विश्वकर्मा अपने किसी कार्य से हार्डवेयर संचालक अनुराग चतुर्वेदी के यहां पहुंचा। यहां पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बन गया और हार्डवेयर संचालक द्वारा विष्णु को दनादन चाकूओं से वार कर दिया गया जिसके बाद विष्णु को मेडिकल कालेज चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पिता पुत्र हार्डवेयर संचालक गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें-  65 Train Cancelled: चौथी रेल लाइन और सिग्नलिंग के काम से 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक रेल परिचालन प्रभावित
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श