मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश में विलक्षण प्रतिभा के धनी, लाखों लोगों के ह्रदय सम्राट मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की शख्सियत से भला कौन परिचित न होगा। प्रदेश में शांति की मिशाल का दूसरा रूप हैं नरोत्तम मिश्रा, उनकी कार्यशैली में जितनी सह्रदयता है नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के लिए उतनी ही कठोरता भी। पीड़ित शोषित वंचित लोगों के लिए अंत्योदय की कल्पना को साकार करने वाले नेता और उनके नेतृत्व में हम कार्यकर्ता सदैव स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं। आज नरोत्तम जी के जन्मदिन एक अभिव्यक्ति मन मे आई लिहाजा जनप्रिय नेता के लिए दो शब्द लिखने का यह प्रयास है।

वैसे तो अपने लिए सभी जीते हैं विरले ही होते हैं वो जो दूसरों के लिए जिया करते हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं। मध्यप्रदेश ही नहीं देश के लोकप्रिय जनसेवक हम सभी के मार्गदर्शक गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा। सादगी, सहजता एवं जन भावनाओं को समझने की अद्भुत क्षमता वाले भारतीय जनता पार्टी के विनम्र कर्मठ, परिश्रमी नेता, जिनकी लोकप्रियता मध्यप्रदेश के हर वर्ग में है ऐसे डाॅ.नरोत्तम मिश्र का आज जन्मदिन है।
लोगों की दुख तकलीफ को हर पल महसूस करने वाले डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुशल रणनीति से न सिर्फ मध्यप्रदेश में सत्ता संगठन का जो समन्वय स्थापित किया वह काबिले तारीफ है। श्री मिश्रा की इन्हीं क्षमता का आंकलन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा गृह मंत्री श्री अमित शाह ने परखा। उन्हें उस पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी सौंपी जहां के लोग ममता सरकार के कामकाज से खफा विकल्प तलाश रहे थे। बंगाल में आदर्श नेता डाॅ. नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुशल रणनीति से जनता के दिल की बात पहचानी उनकी नब्ज टटोली आज बंगाल में केसरिया ध्वज सब पर भारी है। राज और नीति के कुशल संवाहक के रूप में नरोत्तम मिश्रा कभी भी कितनी भी विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानते यही कारण है कि वर्तमान में कोरोना संकट के बीच वह हर उस शख्स तक लाभ पहुंचाने के लिए आतुर हैं जहां अंत्योदय की कल्पना निहित होती है।
मध्यप्रदेश में वर्षों से पुलिस विभाग में मानसेवी प्रमोशन की बात होती रही, छोटे पुलिस कर्मी लंबे अंतराल और सेवा के बावजूद कांधे पर स्टार नहीं देख पाते थे। नरोत्तम जी ने पुलिस के इस मनोबल को गम्भीरता से महसूस किया आज प्रदेश के पूरे पुलिस महकमे में छोटे कर्मचारी प्रमोशन पाकर हर्षित और गौरवांवित हैं। ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण है जो श्री नरोत्तम मिश्रा को जन आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील नजरिया रखने वाला कुशल जनसेवक, ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में प्रदर्शित करते हैं।
उनका सरल, सहज, संवेदनाओं से परिपूर्ण स्वभाव आकर्षण का केंद्र है। किसी अजनबी से भी मिलकर, कुछ पल में ही अपना बनाने का व्यक्तित्व अद्वितीय है। यही कारण है, कि उनके असंख्य समर्थक हैं।
ग्वालियर में जन्मे डाॅ.नरोत्तम मिश्र ए ए, पीएचडी हैं, उन्होने राजनीति का आरंभ छात्रसंघ से किया।वो सन् 1977-78 में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर छात्रसंघ के सचिव रहे,1978-80 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,1985-87 में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहने के बाद 1990 में ग्वालियर जिले की डबरा विधानसभा से विधायक बने।
-
अवैध शराब के खिलाफ निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, करीब दो क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट -
नागरिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण,मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक एवं राम जानकी हनुमान वार्ड का लिया जायजा -
माटी के गणेश बनाने की कार्यशाला आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
अवैध शराब बिक्री पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 140 पाव देशी मदिरा जब्त, 4 पर मामला दर्ज -
बैंक हड़ताल से ठप रहा कामकाज, कर्मचारियों ने उठाई पांच दिवसीय कार्यप्रणाली और निष्पक्ष पीएलआई की मांग -
तार के फंदे ने ली तेंदुए की जान, 24 घंटे में दो शिकारी गिरफ्तार,रीठी वन परिक्षेत्र के देवरी-पटोहा जंगल का मामला, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई -
मुड़वारा स्टेशन में सो रहे यात्री का पर्स चोरी,नींद की झपकी लगी तो अज्ञात चोर ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; जीआरपी जांच में जुटी -
श्री कृष्ण छठी महोत्सव में बरसाने की संस्कृति की झलक राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजीं प्रस्तुतियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु -
विकसित भारत क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई सक्रिय सहभागिता,माय भारत पोर्टल पर पंजीयन कर विद्यार्थियों ने लिया ऑनलाइन क्विज में हिस्सा -
BRICS समिट से पहले दिल्ली पहुंचे पुतिन-पेजेश्कियान, पीएम मोदी बोले- ‘विश्व कल्याण के लिए होगी सार्थक चर्चा’ -
इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आगाज: CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ -
इटारसी स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा: सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी कोच में मिले दर्जनों कॉकरोच, चैन पुलिंग कर रोकी ट्रेन -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान:दिसंबर मासांत तक पूरा होगा कटनी-बिलहरी-स्लीमनाबाद मार्ग का महत्वपूर्ण पुल,कलेक्टर ने निर्माणाधीन पुल का किया औचक निरीक्षण,गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ समय-सीमा में पूर्णता के दिए निर्देश -
महिला टी20 एशिया कप 2026: भारत फाइनल में पहुंचा, बांग्लादेश के खिलाफ श्री चरणी ने रचा इतिहास; तोड़े कई रिकॉर्ड्स -
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक से दिया ‘सद्भाव और संवाद’ का संदेश, भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन -
ब्रिक्स समिट से दिल्ली के बाजारों में जश्न का माहौल: चांदनी चौक और सीपी के व्यापारी तैयार, चीनी-जर्मन सीख रहे दुकानदार, शी जिनपिंग के लिए खास जलेबा तैयार -
दोस्ती में दगाबाज निकला पाकिस्तान-सऊदी पर हूती अटैक होते ही भागे ख्वाजा आसिफ, दावों की खुली पोल -
ब्रिक्स समिट: दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा चक्र, 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, छावनी बना VVIP इलाका -
दिल्ली में ब्रिक्स समिट की धूम: पुतिन पहुंचे, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता; कल भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग -
चंद्र गोचर और मंगल की तीखी नजर: 13 सितंबर तक इन 3 राशियों के लिए ‘रेड अलर्ट’, रहें संभलकर
