jabalpur

जनेकृविवि में जलवायु परिवर्तन विषय पर व्याख्यान

जबलपुर । जवाहरलाल नेहरु कृषि विष्वविद्यालय के संचालनालय अनुसंधान सेवायें के मंथन सभागार में दिल्ली से आये मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं डी.एस.टी. के जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के प्रमुय डॉं. अखिलेष गुप्ता द्वारा व्याख्यान दिया गया। जलवायु परिवर्तन क्या है सबसे महत्वपूर्ण किन बातों पर ध्यान देना हैं एवं आने वाले भविष्य में कौन-कौन सी समस्या बढ़ सकती है। विषय पर विस्तार से जानकारी पावर पाइन्ट प्रदर्षन द्वारा किया गया। डॉं. गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में 3 प्रमुख समस्या जलवायु परिवर्तन को लेकर हैं। तापक्रम का बढऩा, समुद्र स्तर का बढऩा, मौसम की असामान्य प्रक्रिया, विष्व स्तर पर पिछले 100 वर्षो में औसत तापक्रम 1 डि.से. बढ़ गया है। समुद्र का जलस्तर प्रति वर्ष 2 मि.मी. प्रति वर्ष बढ़ रहा है। पिछले 30 वर्षो में मौसम असामान्य रूप से प्रक्रिया बदल रही है जैसे भारी वर्षा का स्तर अधिक, हल्की बारिष कम होना, वर्षा के दिनों में कमी आदि, भारत के संदर्भ में देखे तो मध्यप्रदेष/महाराष्ट्र/ छत्तीसगढ़/झारखंड/उडीसा राज्यों में वर्षा असामान्य रूप से बढ़ रही है। आगामी समय में समस्या बढ़ेगी। सदि हम सस्टेनेबल इन्डेक्स की बात करें तो भारत नम्बर वन स्थान पर है। साथ ही जलवायु के संभावित जोखिम में भी भारत प्रथम स्थान पर है।

कार्यक्रम में कुलपति डॉं. प्रदीप कुमार बिसने ने मुख्य वक्ता डॉं. अखिलेष गुप्ता को इस उत्कृष्ठ ज्ञान व विज्ञान की जानकारी देने व इस महत्वपूर्ण विषय पर कार्य करने हेतु रोली, शाल, श्रीफल, पुष्प से सम्मानित किया। इस दौरान उष्ण कटिबन्धीय वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निदेशक डॉं. जी. राजेष्वर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. पी.के. मिश्रा, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. धीरेन्द्र खरे, संचालक प्रक्षेत्र डॉं. शरद तिवारी, कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉं. आर.के. नेमा, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉं. आर.एम. साहू, संचालक आई.ए.बी.एम. डॉं. एस.बी. नाहतकर, समस्त विभागाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Back to top button