जनपद CEO गौरिहार जयशंकर तिवारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
छतरपुर। जंप सीईओ गौरिहार जयशंकर तिवारी को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा जिसके बाद मोहकमे में हड़कम्प है। चर्चा है कि लंबे समय से सीईओ के खिलाफ शिकायत मिल रहीं थीं ।
अंततः एक ऐसा शिकायत कर्ता मिला जिसने सबूत सहित लोकायुक्त को पूरा मामला बताया, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने सीईओ को ट्रेप कर लिया।
जनपद सीईओ गौरिहार जयशंकर तिवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बताया गया कि सीईओ ने हेम सचिव राबिंशन मिश्रा से रोड निर्माण का बिल पास करने के एवज में रुपये मांगे थे। सागर लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े की टीम ने आज सीईओ को दबोचा।

