Site icon Yashbharat.com

जनजाति समाज भारतीय संस्कृति का संवाहक – नरेन्द्र मरावी 

कटनी। सनातन धर्म ही सर्वश्रेष्ठ है। हमारे वेद ही दुनिया का विज्ञान हैं। जनजाति समाज हमारी भारतीय संस्कृति का संरक्षक एवं संवाहक है। कुछ इस तरह के उद्गार म.प्र.जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी ने ढीमरखेडा तहसील के दूरस्थ जनजाति बाहुल्य ग्राम कटरिया में आयोजित जनजाति संवाद कार्यक्रम में व्यस्त किए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे सनातन धर्म को खण्डित करने की शाजिस हो रही है।जिन अंग्रेजों से लड़ते लड़ते हमारे क्रांतिकारी पूर्वज शहीद हो गए वही लोग सीधे साधे जनजाति समाज को धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में हैं।

भगवान राम हमारे आराध्य देव हैं,जनजाति समाज को संकलित करने का कार्य भगवान राम ने ही किया था।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में जनजाति समाज भी सहयोगी है।

कटरिया स्थित शारदा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित जनजाति संवाद कार्यक्रम में अनेक ग्रामों से पहुंचे जनजाति समाज के प्रबुद्ध जनों के अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता राजा चौरसिया,पद्मेश गौतम,प्रशांत राय,गोविन्द प्रताप सिंह,विजेन्द्र सिंह,धीरेन्द्र सिंह,पूजा सिंह,योगेन्द्र सिंह,प्रमोद गौतम, जयपाल सिंह,शुशील सिंह,संतोष साहू, अजय गुप्ता,जगदीश प्रजापति,गोविन्द सिंह तेकाम सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version