राष्ट्रीय

जगदलपुर : स्कूल बस और हाइवा में टक्कर, 24 बच्चे घायल

जगदलपुर। गुरुवार को एक सड़क हादसे में स्कूल बस में सवार 24 बच्चे घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तोकापाल इलाके में तेज रफ्तार हाइवा ने 80 बच्चों से भरी स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिसमें करीब 24 बच्चे घायल हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक परपा थाना क्षेत्र के तोकापाल स्थित दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को लेकर निकली ही थी। तभी रायकोट के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बस को टक्कर मार दी।

कुछ बच्चों के गम्भीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। घटना के तत्काल बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए बचाव कार्य शुरू किया। आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार कुछ बच्चों को गंभीर चोट आई है। जगदलपुर से भी एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply