FEATUREDLatest

RBI कार्रवाई के बीच Paytm का बड़ा बयान: कहा- बिजनेस पर नहीं पड़ेगा कोई असर, सेवाएं रहेंगी जारी

 

RBI कार्रवाई के बीच Paytm का बड़ा बयान: कहा- बिजनेस पर नहीं पड़ेगा कोई असर, सेवाएं रहेंगी जारी! पेटीएम (One 97 Communications Ltd) ने स्पष्ट किया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई का उसके कोर पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस पर कोई स्थायी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।

RBI कार्रवाई के बीच Paytm का बड़ा बयान: कहा- बिजनेस पर नहीं पड़ेगा कोई असर, सेवाएं रहेंगी जारी

कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा कि उसका मर्चेंट और कंज्यूमर बेस मजबूत बना हुआ है और वह अन्य बैंकिंग पार्टनर्स के साथ मिलकर अपनी सेवाओं को निर्बाध रूप से चला रही है।

पेटीएम ने दोहराया कि उसका PPBL के साथ कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक समझौता या जोखिम नहीं है और कंपनी की किसी भी सेवा का संचालन PPBL पर निर्भर नहीं है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि PPBL एक स्वतंत्र इकाई है, जिसमें पेटीएम का कोई बोर्ड या मैनेजमेंट हस्तक्षेप नहीं है।

कंपनी ने कहा कि उसने 31 मार्च 2024 को ही PPBL में अपने निवेश को बट्टे खाते में डाल दिया था, इसलिए इस कार्रवाई का कोई वित्तीय असर नहीं होगा।

पेटीएम ने आगे बताया कि उसके सभी प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम ऐप, UPI, पेटीएम गोल्ड, क्यूआर कोड, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन और पेमेंट गेटवे आदि सेवाएं पूरी तरह से सामान्य रूप से काम कर रही हैं और आगे भी बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी।

हालांकि, शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 1.10% की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,147.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में शेयर 1,142.65 रुपये के दिन के निचले स्तर तक भी पहुंचा।

कंपनी के इस बयान के बाद सोमवार को शेयरों में रिकवरी की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Back to top button