Monday, April 20, 2026
Latest:
Latest

चोर को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इस घटना का पता चलते ही पुरानी छावनी थाने के साथ ही अन्य थानों के पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए और गांव की घेराबंदी कर दी। ग्रामीणों को जैसे ही पता चला क्राइम ब्रांच की टीम सुबह साल 2017 में हुई चोरी के संदेही को पकड़ने के लिए पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के खालसा गांव में गई थी।

क्राइम ब्रांच को एएसआई सत्यवीर सिंह लीड कर रहे थे। गांव में पहुंची टीम ने आरोपी की घेराबंदी भी कर ली लेकिन टीम आरोपी को दबोचकर गांव से बाहर निकलती, इससे पहले ही ग्रामीणों ने क्राइम ब्रांच को घेर लिया और बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल सक्रिय हुई और गांव की घेराबंदी कर ली। पुरानी छावनी और रिठौरा थाना पुलिस के साथ ही अन्य थानों के पुलिस बल ने एक साथ गांव में दबिश दी। पुलिस घेराबंदी का पता चलते ही ग्रामीण घबरा गए और पुलिस ने क्राइम ब्रांच टीम को मुक्त करा लिया। पुलिस ने गांव से एक आरोपी को भी पकड़ा है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply