Site icon Yashbharat.com

चेतावनी: अब अरब ने बोला हमारा देश छोड़ दें पाकिस्तान के सभी डॉक्टर

doctor medical medicine health 42273

रियाद। पहले से ही हर तरफ से मुंह की खा रहे पाकिस्तान के लिए एक और बुरी खबर है। सऊदी अरब में प्रैक्टिस कर रहे पाकिस्तानी डॉक्टरों की डिग्रियों को खारिज कर दिया है। लिहाजा, अब पड़ोसी देश के डॉक्टर वहां प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही पाकिस्तानी डॉक्टरों से कहा है कि वे या तो खुद देश छोड़ दें अन्यथा उन्हें निर्वासित कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सऊदी के इस कदम का दूरगामी असर होगा और कतर, यूएई और बहरीन भी इस तरह की कार्रवाई कर सकते हैं। यह खबर डॉन अखबार में प्रकाशित की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी सरकार के इस कदम से हजारों की तादाद में पाकिस्तानी डॉक्टर बेरोजगार हो गए हैं। इनमें से कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है और कई पाकिस्तानी डॉक्टरों को कह दिया गया है कि वे निर्वासन के लिए तैयार रहें। पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका है। इसकी वजह से पाकिस्तान के डॉक्टरों से प्राप्त होने वाली विदेशी आय भी नहीं मिल सकेगी।

Exit mobile version