
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 12 जून को जबलपुर में एक दिन के प्रवास पर रहेंगे। वे प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ प्रदेश के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस दौरान बैठक में गिन-चुने 22 नेता ही मौजूद रहेंगे।
इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गेहलोत, प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह मौजूद रहेंगे।
इस बैठक को अति महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाह की दूसरी बैठक आईटी सेल के ढाई सौ कार्यकर्ताओं के साथ होगी, जिसमें चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी। बैठक से पहले वे मप्र की जीवनदायिनी मां नर्मदा का पूजन करेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक विमान से शाह सुबह साढ़े दस बजे जबलपुर पहुंचेंगे। जहां एयरपोर्ट पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। इसके बाद वे सीधे भेड़ाघाट स्थित पर्यटन निगम की होटल जाएंगे, जहां पार्टी की बैठक आयोजित की गई है। दो बैठक करने के बाद शाह शाम छह बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
फीडबैक पर पार्टी बनाएगी रणनीति
मंगलवार को भाजपा की पहली बैठक चुनावी रणनीति को लेकर होगी, जिसमें चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य सहित कुल 22 नेता शामिल होंगे। इस बैठक के लिए शाह के साथ पार्टी महासचिव अनिल जैन भी आ रहे हैं। जैन पूर्व में भी शाह के साथ मप्र के हर दौरे पर आए हैं। शाह ने प्रदेश संगठन को जो जिम्मेदारियां दी थीं, वे सारी जैन के संज्ञान में हैं।
मप्र को लेकर शाह की टीम ने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर जो सर्वे किया था, उसका विश्लेषण भी जैन कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सौदान सिंह की रिपोर्ट से लेकर पार्टी के सर्वे पर इस बैठक में विस्तार से चर्चा होगी। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चयन की गाइडलाइन को भी फाइनल रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही संगठन के लिए चुनाव तक की दिशा तय की जाएगी।
सोशल मीडिया पर होगी चर्चा
शाह की दूसरी बैठक आईटी सेल के ढाई सौ कार्यकर्ताओं के साथ होगी, जिसमें दिल्ली से आई आईटी विशेषज्ञों द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। चुनाव के दौरान आईअी सेल द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह किया जाना है, इस पर भी व्यापक विचार किया जाएगा। इस बैठक में आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय भी मौजूद रहेंगे।
महाकोशल-विन्ध्य और बुंदेलखंड की 93 सीटों पर फोकस
बुंदेलखंड, महाकोशल और विंध्य के चार संभागों के 93 विधानसभा क्षेत्रों पर भाजपा की विशेष नजर है। बीते चुनाव में यहां की 63 सीट भाजपा के खाते में आई थीं पर पार्टी को मिले फीडबैक में इन क्षेत्रों में मौजूदा विधायकों के प्रति नाराजगी है।
यही वजह है कि पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदसौर दौरे के ठीक बाद में शाह का दौरा जबलपुर के लिए तय किया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह मंगलवार को राहुल द्वारा किसानों की कर्जमाफी की घोषणा का जवाब भी दे सकते हैं।
-
गणेश उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, आकर्षक झांकियों और पंडालों में जुट रही भीड़, देखे शहर में जगह जगह स्थापित गणेश प्रतिमा व पंडालो की झलक -
शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार स्लीमनाबाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल -
इन्द्रानगर में जेवर-नकदी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार चोरी का माल बरामद, साथी की तलाश जारी -
सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित,विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से दिया सेवा और संस्कार का संदेश -
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 17 युवक-युवतियां मिले; अनैतिक व्यापार अधिनियम में दो मामले दर्ज -
लोहे के कड़े से युवक के चेहरे पर हमला, जातिसूचक गाली देने का आरोप,पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, बड़वारा पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला -
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त
