jabalpur

चुनाव में बैठने जा रही शराब पुलिस ने की जब्त

जबलपुर। चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी चौक चौबंद व्यवस्था कर रखी है जिसके चलते चुनाव में बटंने वाली शराब भी भारी मात्रा में पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में आज गोरखपुर थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर न्यू नेशनल कालेनी फेस 2 रामपुर मे शिखा तिवारी के निमार्णाधीन सूने मकान के बाजू मे झाडियो के पास अवैध रूप से देशी-अंग्रेजी शराब बोरी एवं पेटी मे भरकर कही जाने हेतु वाहन के इंतजार मे थी। योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश दी गयी, पुलिस को देखकर राज ठाकुर जो शराब के ढेर के पास खडा था, पहाडी की ओर भागने मे सफल हो गया। तलाशी लेने पर 35 पेटी में 1540 पाव देशी शराब एवं 40 पाव मैकडॉवल रम कीमत 1 लाख 28 हजार 400 रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी राज ठाकुर की तलाश जारी है। 

Leave a Reply

Back to top button